MP Bhulekh Online Khasra Khatauni landrecords.mp.gov.in Madhya Pradesh bhu Naksha 2026 मध्यप्रदेश खसरा खतौनी नक्शा भू अभिलेख ऑनलाइन mpbhulekh.gov.in Khasra Sankhya Nakal Download khet Khatauni MP Bhu Naksha Online Form mpbhuabhilekh.nic.in Online Complaint MP Bhulekh
मध्यप्रदेश सरकार ने कम्प्यूटरीकृत मोड में ऑनलाइन भूमि अभिलेख खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख प्रदान करना शुरू कर दिया है। अब नागरिक कंप्यूटर के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उनको landrecords mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार के मानचित्र प्रदान किए गए हैं।
MP Bhulekh Khasra Khatauni Online भू अभिलेख खसरा खतौनी नक्शा
अक्सर, देखा गया है की लोगो को अपने खेत खतौनी और अन्य भू अभिलेख की प्रति/ नकल प्राप्त करने मे बहुत परेशानी होती है। और उन्हे कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है। लेकिन अब यह जानकारी आप आसानी से अपने घर या किसी नज़दिकी सीएससी सेंटर पर जाकर प्राप्त कर सकते है। मध्य प्रदेश खसरा / खतौनी / नक्शा भूअभिलेख ऑनलाइन आसानी से पाने के लिए पूरी प्रक्रिया नीचे दी गयी है।
नोट:- MP Karj Mafi 2026 मध्यप्रदेश किसान कर्ज माफी पात्रता व अन्य जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।![]()
मध्यप्रदेश ऑनलाइन खसरा खतौनी भू अभिलेख फायेदे :-
- सबसे बड़ा फायेदा तो यह है की आपको सरकारी भूलेख कार्यालय मे बार बार जाने की जरूरत नहीं होगी।
- आप घर पर ही अपने खेत खसरा खतौनी आदि के रिकॉर्ड देख सकते है और नकल प्राप्त कर सकते है।
- इसके बजह से जो सरकारी कार्यालय/ पटवारखानों मे दलालों के जरिए होने वाला भ्रष्टाचार खत्म होगा।
- इसके लिए आपको बस अपने खसरा खतौनी का नंबर दर्ज करना होगा। और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
जरूरी सूचना :- मध्यप्रदेश खसरा, खतौनी, भू नक्शा ऑनलाइन सेवा प्राप्त करने हेतु पहले पंजीकरण करें | पंजीकृत उपयोगकर्ता निम्न सेवाओं [खसरा की प्रतिलिपि , किश्तबंद खतौनी ( बी- १) , नक्शा प्रतिलिपि , नामान्तरण / बंटवारा आवेदन एवं डिमांड नोट] की डिजिटली साइंड प्रतिलिपि सेवा शुल्क देने के पश्चात प्राप्त कर सकते हैं | यह सभी सेवाएं नजदीकी तहसील कार्यालय में स्थित आई. टी. केंद्र में भी उपलब्ध हैं | ऑनलाइन खसरा देखने हेतु एवं आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए “निशुल्क सेवा”पर जायें | पूरी प्रक्रिया नीचे दो गयी है।
ऑनलाइन सेवा प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मध्यप्रदेश खसरा / खतौनी / नक्शा (MP Bhulekh Online Khasra Khatauni) ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले इस mpbhulekh.gov.in वैबसाइट पर जाना होगा। या फिर यहाँ क्लिक करें।

- वैबसाइट खुल जाने के बाद निशुल्क सेवा Free Services पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप खसरा, बी 1, नक्शा प्रतिलिपि विकल्प पर क्लिक करे।

- MP Bhulekh खसरा/ खतौनी विवरण देखने के लिये जिला, तहसील, रा नि म., पटवारी हल्का और गाँव का चयन करना होगा।
- फिर आपको भू स्वामी या खसरा संख्या दोनों विकल्पों मे से एक को चुनना होगा।

- इसके बाद सिक्योरिटी कोड मे दिये गए शब्द भरे, और विवरण देखें पर क्लिक करें।
- फिर खसरा, बी 1, नक्शा वाले विकल्प पर क्लिक करके प्रिंट आउट नकल निकाल सकते है। प्रतिलिपि कुछ इस तरह दिखाई देगी।

इसी तरह आप निशुल्क सेवा नियंत्रण पटल पर उपलब्ध अन्य सेवाओ की जानकारी ले सकते है। और उनकी प्रतिलिपि नकल डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी खसरा / खतौनी / नक्शा आदि की ऑनलाइन जानकारी ले सकते है॥ जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है.
MP Bhulekh मध्य प्रदेश खसरा खतौनी भू अभिलेख जानकारी
- सबसे पहले तो मध्यप्रदेश के लोगो को भू अभिलेख की इस (landrecords. mp.gov.in) वैबसाइट पर जाना होगा। आप यहा लिंक 1 पर क्लिक करके सीधे पेज पर जा सकते है।
- वैबसाइट पर जाने के बाद आपको इस तरह का एक नक्शा दिखेगा।

- आप जिस जिले की जानकारी चाहते हो उस पर क्लिक करे।
- उसके बाद खसरा/खतौनी देखने के लिये कृपया संबन्धित तहसील पर क्लिक करें।
- फिर ग्राम के रा.नि.मं (राजस्व निरीक्षक मण्डल) व पटवारी हल्का की जानकारी के लिये संबन्धित तहसील के सामने गॉव की सूची पर क्लिक करें।

- गाँव की सूची पर क्लिक करके जानकारी का पेज खुल जाएगा।

- इसके बाद सभी खसरे की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुल खसरे पर क्लिक करें।

- आप चाहे तो सभी जरूरी जानकारी भरकर भूलेख खसरा खतौनी का प्रिंट आउट नकल निकाल सकते है।
नोट:- मध्यप्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें।
MP Bhu Naksha 2026 ऑनलाइन खसरा खतौनी किश्तबन्दी नक्शा
- सबसे पहले आप इस वैबसाइट www.mpbhuabhilekh. nic.in/ bhunaksha पर जाएँ। या फिर यहाँ क्लिक करें।
- इसके बाद आपको नए खुले हुए पेज पर, जिला, तहसील, आर आई (RI), हल्का (Halka) और गाँव का नाम चुनना होगा।
- फिर दिये गए स्थान पर प्लॉट नंबर भरकर सबमिट करे।

- जैसे ही आप प्लॉट नंबर दर्ज करेंगे। आपको सारी जानकारी मिल जाएगी जिसमे खसरा नंबर, धारक का नाम, प्रकार, भूमि क्षेत्रफल आदि शामिल होगा।
- इसके साथ ही आपको खसरा, किश्तबन्दी, और नक्शा का प्रिंट आउट लेने का विकल्प दिखाई देगा।

- जैसे ही आप नक्शे पर क्लिक करेंगे आपका उसका प्रिंटआउट मिल जाएगा। जिसे आप अपने पास सुरक्षित कर सकते है। नक्शा प्रिंटआउट कुछ ऐसे दिखेगा।

सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन या पते पर संपर्क कर सकते है.
Commissioner Land Records & Settlement, Madhya Pradesh,
Moti Mahal, Gwalior (M.P.), PIN – 474007
आयुक्त भू अभिलेख एवं बन्दोबस्त, मध्यप्रदेश,
मोती महल, ग्वालियर (म.प्र.), पिन:- 474007
0751-2441200, Fax:- 2441202.
ऊपर दिये गए सभी तरीको से मध्य प्रदेश ऑनलाइन खसरा खतौनी भू अभिलेख की जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। यदि आपको फिर भी कोई समस्या आ रही है। या आपके मन मे कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट मे लिख सकते है। हम बहुत जल्द आपकी सहता करेंगे।




