Pandit Deendayal Gramodyog Rozgar Yojana 2026 Forms upkvib.gov.in Uttar Pradesh Deendayal Rozgar Yojana 25 Lack Rs Loan Online Form दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना Apply Deendayal Gramodyog Rozgar Yojana Employment loan Scheme UP Application Form
Pandit Deendayal Gramodyog Rozgar Yojana
योजना का उद्देश्य:- उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने पूरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना शुरू की है। राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए ऋण का प्रावधान किया है जो कि 25 लाख रुपए तक होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी का समाधान करने, ग्रामीण शिक्षितों का शहरों की ओर पलायन को हतोत्साहित करने तथा अधिक से अधिक रोजगार का अवसर गॉंव में ही उपलब्ध कराने के ध्येय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तिगत उद्यमियों को रु 25. लाख तक परियोजना लागत का उद्यम की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से दिलाया जाना है।
पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट www.upkvib.gov.in या upkhadi.data-center.co.in वेबसाइट पर पर ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना के लिए आवेदन कर सकते है. इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु सीमा, दस्तावेज़ आवश्यकता आदि जैसे सभी विवरणों की जांच भी इस वैबसाइट के माधयम से कर सकते हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार उन उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण सुविधा भी प्रदान करेगी, जिनहे इस योजना के तहत चयनीत किया जाएगा। यूपी सरकार का इरादा राज्य भर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की संख्या में वृद्धि करना है।
पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल upkvib.gov.in पर जाना होगा या इस लिंक पर क्लिक करें
- उसके बाद पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना पर क्लिक करें
- अगले पेज पर उम्मीदवार इस योजना के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद, इच्छुक उम्मीदवार पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना फॉर्म इस लिंक पर डाउनलोड कर सकते हैं
यूपी वोटर लिस्ट 2026 मतदाता सूची उत्तर प्रदेश, नाम खोजे मतदाता पर्ची डाउनलोड करे
पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोज़गार योजना के लिए पात्रता:-
- यह योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए है।
- युवाओं की आयु 18 वर्ष से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- 15 लाख से अधिक ऋण पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10 वीं पास होना चाहिए।
- पंजीकरण फॉर्म भरने के समय आधार कार्ड अनिवार्य है
- यदि युवाओं के पास कोई काम का अनुभव है। तो, सभी दस्तावेज जरूरी है।
पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ऋण और पुनर्भुगतान के बारे में विवरण।
- योग्य उम्मीदवार को 25.00 लाख रुपये तक ऋण निजी और सहकारी बैंकों के माध्यम से मिलेगा।
- भारतीय रिज़र्व बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक / भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों पर ऋण स्वीकृत किया जाएगा।
- अनुमोदन के बाद ऋण की राशि को लाभार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष रूप से स्थानांतरित किया जाएगा।
- 5% लागत उद्यमी द्वारा स्वयं वहन करेंगे।
Pandit Deendayal Gramodyog Rozgar Yojana 2026
अपेक्षित दस्तावेज:- आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर, आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (जहॉं लागू हो), प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र (प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के लिए), प्रस्तावित योजना की रूपरेखा, कार्य स्थल सम्बन्धी अभिलेख एवं फोटो आदि।
योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का प्रशिक्षण:– बैंक से ऋण स्वीकृत होने के उपरान्त उद्यमिता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र प्राचार्य को लाभार्थी की सूची उपलब्ध कराई जायेगी, उक्त के आधार पर मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 7 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण दिलाया जायेगा तथा रु0 2000/- प्रति प्रशिक्षार्थी की दर से मांग सम्बन्धित प्राचार्य द्वारा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी से की जायेगी
| क्र० | फॉर्म का नाम | फ़ॉर्म डाउनलोड लिंक |
| 1. | पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु ऋण आवेदन फार्म | डाउनलोड करे |
| 2. | पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत लाभार्थी के उद्यमिता प्रशिक्षण हेतु फार्म | डाउनलोड करे |
| 3. | पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना अन्तर्गत प्रदत्त पूंजीगत अनुदान का समायोजन | डाउनलोड करे |
| 4. | पं0दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना अन्तर्गत वित्तपोषित इकाईयों का भौतिक सत्यापन हेतु प्रारूप | डाउनलोड करे |
| 5. | पं0 दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत पूॅूजीगत अनुदान हेतु दावा पत्रक | डाउनलोड करे |
डाउनलोड डुप्लिकेट राशन कार्ड ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन
योजना का अधिक विवरण प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upkhadi. data- center.co.in/ पर जाए।

Leave a Reply